April 28, 2024
Sevoke Road, Siliguri
लाइफस्टाइल

पू. सी. रेल ने दिसंबर तक 10 हजार से अधिक माल रेक किया अनलोड

आवश्यक एवं अन्य वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूर्वोत्तर सीमा रेल माल अनलोडिंग में निरंतर रूप से वृद्धि दर्ज कर रहा है। 31 दिसंबर, 2023 तक 10 हजार से अधिक माल रेक अनलोड किया। केवल दिसंबर माह में ही 1252 माल ढुलाई रेक अनलोड किए गए । चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से दिसंबर, 2023 के दौरान, पू. सी. रेल के क्षेत्राधिकार में 10 हजार से अधिक माल ढुलाई रेक अनलोड किए गए।

पू. सी. रेल ने उक्त महीने के दौरान एफसीआई के चावल, चीनी, नमक, खाद्य तेल, उर्वरक, सीमेंट, कोयला, ऑटोमोबाइल, कंटेनर जैसे सामग्रियों और अन्य वस्तुओं का परिवहन किया है तथा इसे अपने क्षेत्राधिकार के अधीन विभिन्न गुड्स शेडों में अनलोड किया है।
दिसंबर, 2023 में असम में मालगाड़ी के 705 रेक अनलोड किए गए, जिनमें से 399 आवश्यक वस्तुओं से लदे हुए थे। उक्त महीने के दौरान त्रिपुरा में 93 रेक, नागालैंड में 19 रेक, मणिपुर में 06 रेक, अरुणाचल प्रदेश में 06 रेक और मिजोरम में 06 रेक अनलोड किए गए। इसके अलावा, पू. सी. रेल के क्षेत्राधिकार में उक्त महीने के दौरान पश्चिम बंगाल में 211 माल रेक और बिहार में 206 माल रेक भी अनलोड किए गए।
पू. सी. रेल के महत्वपूर्ण सेक्शनों पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्यों के तेज निष्पादन से माल परिवहन के आवक और जावक गतिविधि बढ़ी है। इसके परिणामस्वरूप आवश्यक और अन्य वस्तुओं के परिवहन में वृद्धि के साथ-साथ माल अनलोडिंग में भी वृद्धि हुई है। उक्त जानकारी पूर्वी सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status