सिलीगुड़ी: 12 लाख की सागौन की लकड़ी बरामद। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए राज्य एसजीएसटी टीम ने कल फूलबाड़ी पानीकोड़ी टोल प्लाजा इलाके में छापेमारी की और एक यूपी नंबर के वाहन को जब्त किया। वहीं वाहन की तलाशी ली गई, तो वाहन में चायपत्ती की बोरियों के नीचे से 12 लाख रुपये की सागौन की लकड़ियां बरामद की गई | जानकारी मिली है कि, इन सागौन की लकड़ियों को असम से महाराष्ट्र तस्करी करने की योजना थी | हालांकि वाहन चालक के पास चाय पत्ती का वैध बिल था, लेकिन लकड़ियों से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं थे | वाहन के साथ सागौन की लकड़ियों को भी जब्त कर लिया गया | वहीं वाहन के चालक के साथ बरामद लकड़ियों को शालूगाड़ा रेंज के वन अधिकारियों को सौंप दिया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल खान बताया गया है | आरोपी को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया | शालूगाड़ा रेंज के वनकर्मी मामले की छानबीन में जुट गए है |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
तस्करी से पहले कीमती लकड़ियां बरामद, तस्कर गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- March 14, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1833 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
