बागडोगरा से लेकर बिहार के गलगलिया तक लोगों के चेहरे पर शांति, सुकून और सफलता की खुशी देखी जा रही है. बागडोगरा टू गलगलिया फोर लेन सड़क निर्माण का उनका संघर्ष व वर्षों पुराना सपना साकार होने जा रहा है. इस सपने को स्थानीय जनमानस की आंखों में जगाने वाले नेताओं में अगर किसी की चर्चा हो रही है, तो उसका नाम राजू बिष्ट ही है.
आखिर राजू विष्ट की चर्चा क्यों नहीं होनी चाहिए? बागडोगरा के श्याम हो या पानीटंकी के निवासी वीर बहादुर या फिर गलगलिया के भूलन शाह, वे मानते हैं कि फोरलेन सड़क को मंजूरी दिलाने में राजू बिष्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. हालांकि बंगाल- बिहार के कुछ भाजपा नेता फोरलेन सड़क निर्माण को मिली मंजूरी का श्रेय खुद लेना चाहते हैं. परंतु यहां के लोग राजू बिष्ट को नहीं भूल सकते.
जनार्दन सिंह कहते भी हैं कि राजू बिष्ट ने ही यहां के लोगों की मांग को संसद में उठाया और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में कई बार मुलाकात की थी. उनके अनुरोध पर ही हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह भी यहां आए थे. उन्होंने सिलीगुड़ी गलियारे की सुरक्षा के लिए चिकन नेक से गुजरने वाली सड़क को सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना था. राजू बिष्ट ने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिकन नेक से गुजरने वाली इस महत्वपूर्ण मार्ग का ब्लूप्रिंट दिया था.
यह सच भी है कि इस महत्वपूर्ण फोरलेन सड़क निर्माण को इतनी जल्दी मंजूरी दिलाने के लिए अगर किसी भाजपा नेता की चर्चा होनी चाहिए, तो वह राजू बिष्ट ही है, जिनकी नीयत, लगातार परिश्रम, भाग दौड़ और राज्य तथा केंद्रीय मंत्रियों के दफ्तरों का चक्कर लगाने के बाद आज सिलीगुड़ी गलियारे को न केवल एक मजबूत संबल मिला है बल्कि यहां के लोगों के जीवन में एक नई सुबह ने करवट ली है.
भाजपा नेता राजू विष्ट जब तब सुर्खियों में रहते हैं. दार्जिलिंग पहाड़ से लेकर समतल, Dooars आदि इलाकों में राज्य हो या केंद्र सरकार या फिर दोनों की संयुक्त योजना हो, उसे जमीन पर उतारने के पीछे एक नाम, एक चेहरा सबकी जुबां पर रहता है. वह चेहरा है राजू बिष्ट का, जिन्होंने पहाड़ और समतल के इलाकों में चल रही निर्माण परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
पिछले कई वर्षों में सिलीगुड़ी, पहाड़ और Dooars में जो काम हुए हैं, उनमें राजू बिष्ट की एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उदाहरण के लिए माटीगाड़ा से दार्जिलिंग मोड होते हुए सेवक तक सिक्स लेन सड़क निर्माण, हाल ही में तीस्ता पर कोरोनेशन ब्रिज के समानांतर नए ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया को मंजूरी दिलाने से लेकर फंड आवंटित करने में उनके द्वारा किया गया प्रयास और मेहनत, पहाड़ के बाढ़ पीड़ितों को क्षतिपूरण, चाय बागान के श्रमिकों को उनका अधिकार दिलाने आदि में उनकी भूमिका को लोगों ने देखा भी है.
सिलीगुड़ी गलियारे पर बनने वाली फोरलेन सड़क निर्माण को मंजूरी दिलाने के लिए राजू बिष्ट ने केंद्र सरकार के मंत्रियों से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में कई बार कई बार मुलाकात की थी और पहाड़ तथा समतल के लोगों की इलाके में फोरलेन सड़क निर्माण मांग को रखा था. आज यहां के लोगों के चेहरे पर जो खुशी देखी जा रही है, उसके पीछे राजू बिष्ट की मेहनत और प्रयास का महत्वपूर्ण योगदान है.
बहरहाल भाजपा नेता राजू बिष्ट ने इस महत्वपूर्ण फोरलेन सड़क निर्माण को मंजूरी दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी व गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि कि उत्तर बंगाल और पूर्वोत्तर के बीच संपर्क को बेहतर करने के साथ नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की ओर पहुंच को भी इस प्रकल्प से मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी गलियारा के सामरिक महत्व को देखते हुए यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण है
राजू बिष्ट ने यहां की जनता की ओर से प्रधानमंत्री और खासकर केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का आभार जताया है.

