सिलीगुड़ी: श्री कुलछत्र प्रसाद अग्रवाल के अचानक निधन से सिलीगुड़ी में अशोक का माहौल बना हुआ है | श्री कुलछत्र प्रसाद अग्रवाल लगभग 60 से 65 साल से संघ से जुड़े थे, वे आरएसएस के एक संक्रिय कार्यकर्त्ताओं में से थे | उन्होंने राम मंदिर के हर आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था | साथ ही वे दर्जनों संस्थाओं से जुड़े थे और हमेशा लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे | श्री कुलछत्र प्रसाद अग्रवाल एक साहसी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे और हमेशा ही उत्सुकता से सामाजिक कार्य को किया करते थे | आज दोपहर को आस्था स्पेशल ट्रेन को विदा करने एनजेपी स्टेशन पहुंचे थे, यह वही ट्रेन है, जिसमें राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए | हमेशा राम मंदिर के हर आंदोलन में शामिल होने वाले श्री कुलछत्र प्रसाद अग्रवाल राम भक्तों को अयोध्या रवाना करने गए थे, लेकिन उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई | उनकी मृत्यु से पूरे सिलीगुड़ी में शोक का माहौल बना हुआ है | श्री कुलछत्र प्रसाद अग्रवाल ने मरणोपरांत नेत्र दान किया था और परिवार वालों की ओर से यह प्रक्रिया पूरी कर ली गई है |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
नहीं रहे श्री कुलछत्र प्रसाद अग्रवाल
- by Gayatri Yadav
- February 5, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 4289 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
arrested, bhaktinagar police, crime, newsupdate, rapido, sad news
रैपिडो चालक पर पैसेंजर से मारपीट का आरोप, चाबी
September 28, 2026
north bengal, Business, Business, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
उत्तर बंगाल की व्यापारिक क्षमता पर जोर, CWBTA की
September 27, 2026
