सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस अंतर्गत माटीगाड़ा थाना क्षेत्र के रामकृष्ण कॉलोनी इलाके में गत 9 जनवरी की देर रात चार पहिया वाहन की चोरी की घटना घटित हुई थी। वाहन चोरी की घटना को लेकर वाहन के मालिक प्रणय प्रकाश देवान ने माटीगाड़ा थाने मे लिखित शिकायत दर्ज कराई थी |
वही शिकायत के आधार पर माटीगाड़ा थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी |
कल इस मामले में माटीगाड़ा थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि, चोरी का वाहन चटहाट मेडिकल मोड़ से रामगंज की ओर जा रहा है |
उसके बाद माटीगाड़ा पुलिस ने चटहाट मेडिकल मोड़ इलाके में अभियान चलाया और आरोपी को वाहन के साथ गिरफ्तार किया |
साथ ही वाहन को भी जब्त किया | पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी चोर का नाम राजा शर्मा और वह फांसीदेवा इलाके का निवासी बताया गया है | जानकारी यह भी मिली है कि, आरोपी के ऊपर पहले भी चोरी, डकैती जैसे मामले दर्ज हैं। आरोपी को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
चोरी के वाहन के साथ आरोपी गिरफ्तार
- by Gayatri Yadav
- February 5, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2757 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, siliguri, उत्तर बंगाल, सिलीगुड़ी
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने संतोषी घाट
November 11, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, good news, newsupdate, siliguri, sjda
SJDA में जान फूंकने की कोशिश, चेयरमैन के रूप
November 5, 2026
