सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के पहुंचने से पहले ही विश्वविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई | उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय बचाओ मंच के एक सदस्य पर बाहरी व्यक्ति द्वारा हमले के मामले प्रकाश में आए हैं । पीड़ित युवक ने आरोपी को उचित सजा देने की मांग की है। उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय बचाओ मंच उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय की भूमि हस्तांतरण का लगातार विरोध कर रहा है। शिक्षा मंत्री के आने की बात सुनकर वे अपनी मांगों को शिक्षा मंत्री तक पहुंचाने के लिए माइक लगाकर विरोध कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे, आरोप है कि उस समय एक बाहरी युवक ने उनके काम में बाधा डाली, यहां तक कि मंच के एक सदस्य को भी कथित तौर पर परेशान किया। इसके विरोध में उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय बचाओ मंच के सदस्यों ने प्रशासनिक भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया ।
लाइफस्टाइल
उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्री के पहुंचने से पहले मची अफरा-तफरी !
- by Gayatri Yadav
- December 21, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1144 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
north bengal, Business, Business, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
उत्तर बंगाल की व्यापारिक क्षमता पर जोर, CWBTA की
September 27, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, newsupdate
आज से 15 दिनों तक कोई भी शुभ कार्य
September 25, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, mamata banerjee, newsupdate, Politics, SIR, WEST BENGAL, westbengal
ममता बनर्जी ने बंगाल में फिर चुनाव कराने की
September 25, 2026
