सिलीगुड़ी: राज्य की मुख्यमंत्री 12 दिसंबर को सिलीगुड़ी कंचनजंगा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगी और इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है | आज एसजेडीए के अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने संवाददाता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि, मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर सुरक्षा के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है | इसको लेकर पुलिस प्रशासन से लगातार चर्चाएं की जा रही है | साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, जब भी मुख्यमंत्री उत्तर बंगाल आई है तब-तब उन्होंने यहां की जनता को कुछ विशेष उपहार दिया है, इस बार मुख्य मंत्री यहां की जनता को क्या उपहार देंगी, ये तो फिलहाल पता नहीं | कंचनजंगा स्टेडियम में मुख्यमंत्री की जनसभा सुचारुक रूप से संपन्न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है | नगर निगम और एसजेडीए दोनों मिलकर इस कार्य पर ध्यान दे रहे है |
उत्तर बंगाल
राजनीति
सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी में मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम !
- by Gayatri Yadav
- December 7, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2201 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
arrested, bhaktinagar police, crime, newsupdate, rapido, sad news
रैपिडो चालक पर पैसेंजर से मारपीट का आरोप, चाबी
September 28, 2026
north bengal, Business, Business, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
उत्तर बंगाल की व्यापारिक क्षमता पर जोर, CWBTA की
September 27, 2026
