सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी व आस-पास के क्षेत्र में लगातार टोटो चोरी के मामले सामने आ रहे थे, इसी महीने के 12 तारीख को सिलीगुड़ी डाबग्राम मातृ सदन के सामने से एक टोटो चोरी हो गया था और इस मामले को लेकर मम्पी बर्मन ने सिलीगुड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी | शिकायत के आधार पर सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू की और इस मामले में आरोपी अबीर गुहा को सिलीगुड़ी के जलेश्वर इलाके से गिरफ्तार किया व पूछताछ के दौरान अबीर गुहा ने बताया कि, इस मामले में और दो लोग शामिल है, जिनका नाम श्यामल रॉय और प्रोसेनजीत रॉय बताया गया | इसी महीने की 15 तारीख को इन दोनों आरोपियों को मैनागुड़ी दोम्हानी से गिरफ्तार किया गया और तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद दोम्हानी इलाके से 7 टोटो को बरामद किया गया, यह सारे टोटो सिलीगुड़ी के विभिन्न इलाकों से चुराया गया था | तीनों आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
टोटो चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 टोटो बरामद !
- by Gayatri Yadav
- December 19, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2359 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
