August 21, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स Annapurna Bhandar good news newsupdate siliguri

अन्नपूर्णा भंडार से क्यों वंचित रह गईं सिलीगुड़ी की कुछ महिलाएं? क्या उनके खाते में ₹3000 नहीं आएंगे?

Why were some women in Siliguri left out of the Annapurna Bhandaar? Will they not receive ₹3,000 in their accounts?

सिलीगुड़ी की अधिकांश महिलाओं के खाते में अन्नपूर्णा भंडार की रकम जमा हो गई है. वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं ,जिन्हें अब तक अन्नपूर्णा की रकम प्राप्त नहीं हुई है. आखिर वे अन्नपूर्णा भंडार की रकम से वंचित क्यों रह गई? सिलीगुड़ी की सीमा, रेखा, शबनम, विमला आदि लाभार्थियों को अब तक योजना की राशि नहीं मिली है. इसलिए वे काफी परेशान और चिंतित हैं.

वे सिलीगुड़ी नगर निगम से लेकर संबंधित अधिकारियों के दफ्तरों में प्रदर्शन कर रही हैं. आइए जानते हैं कि आखिर उन्हें अन्नपूर्णा की रकम से वंचित क्यों रहना पड़ा और क्या उनके खाते में अन्नपूर्णा की राशि जमा नहीं होगी?

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की एक करोड़ 45 लाख महिलाओं के खाते में अन्नपूर्णा योजना के तहत राशि भेज दी है. जिन महिलाओं के खाते डीबीटी से लिंक हैं, उनके खाते में पैसे आ गए हैं. लेकिन कुछ बैंकों में तकनीकी गड़बड़ी के चलते कुछ महिलाओं के पैसे अटक गए हैं. उम्मीद की जा रही है कि एक-दो दिन में उनके भी खाते में पैसे जमा हो जाएंगे.

इस बीच सिलीगुड़ी से लेकर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अन्नपूर्णा भंडार से वंचित महिलाओं के द्वारा संबंधित सरकारी दफ्तरों में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. सिलीगुड़ी व आसपास के क्षेत्रों में भी कुछ महिलाओं के द्वारा सिलीगुड़ी नगर निगम दफ्तर में घुसकर धरना प्रदर्शन किए गए. इन महिलाओं का दावा है कि वे एक पात्र महिला हैं, फिर भी उन्हें अन्नपूर्णा नहीं मिला. जबकि अपात्र महिलाओं के खाते में सरकार ने अन्नपूर्णा की किस्त जमा कर दी है.

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी तथा उनकी सरकार के प्रतिनिधियों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि 10 जुलाई तक प्राप्त आवेदनों का वेरिफिकेशन करने के बाद पात्र महिलाओं के खाते में 17 अगस्त से राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी और 20 अगस्त तक जारी रहेगी. क्योंकि यह राशि डीबीटी के जरिए भेजी जा रही है, इसलिए कई महिलाओं के खाते में यह राशि जल्द पहुंच जाती है. जबकि कई महिलाओं के खाते में देर से क्रेडिट होती है. इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है और यह अलग-अलग बैंकों पर निर्भर करता है.

कई बार बैंकों में तकनीकी समस्या होती है, जिसको ठीक करने में दो-तीन दिन लग जाते हैं. ऐसे में पात्र महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए और कुछ दिन इंतजार करना चाहिए. इस बीच उन्हें अपना बैंक खाता, डीबीटी लिंक, नाम में भूल आदि की भी जांच जरुर कर लेनी चाहिए. क्योंकि अधिकांश महिलाओं के खाते में पैसे तो आए लेकिन उन्हें इसका कोई मैसेज प्राप्त नहीं हुआ था. खाता चेक करने के बाद ही उन्हें पता चला कि उनके खाते में अन्नपूर्णा की रकम जमा हुई थी.

इसलिए उन्हें अपना खाता बराबर चेक करते रहना चाहिए और 22 23 तारीख तक इंतजार करना चाहिए. सर्वप्रथम लाभार्थियों को चाहिए कि वह अपना आवेदन आईडी देखकर यह जांच कर लें कि उन्होंने पोर्टल पर कब आवेदन जमा दिया था. अगर 10 जुलाई तक उनका आवेदन जमा हुआ है तो उन्हें निश्चित रूप से वेरीफिकेशन के बाद पात्रता साबित होने पर उनके खाते में रकम जमा हो जाएगी. लेकिन अगर उनका आवेदन 10 जुलाई के बाद जमा कराया गया है तो उन्हें अगस्त महीने की अन्नपूर्णा की किस्त प्राप्त नहीं होगी.

सरकार ने पहले ही कह दिया है कि 10 जुलाई के बाद प्राप्त आवेदनों का वेरिफिकेशन 30 सितंबर तक चलेगा. उसके बाद ही पात्र महिलाओं के खाते में अन्नपूर्णा की किस्त जमा की जाएगी. लाभार्थियों को इन सभी बातों पर विचार करने के बाद ही आगे की रणनीति तय करनी चाहिए. अगर 22-23 अगस्त तक आपके खाते में अन्नपूर्णा की किस्त नहीं आती है तो इस बीच राज्य सरकार एक नया पोर्टल लांच कर सकती है, जहां महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *