August 21, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स death sad news siliguri siliguri metropolitan police SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION

सिलीगुड़ी में एक छात्रा की रहस्यमय मौत से हड़कंप! किस तरह घटी यह घटना?

The mysterious death of a student in Siliguri has caused a stir! How did this incident happen?

सिलीगुड़ी में कई कोचिंग संस्थान चल रहे हैं, जहां छात्रों का भविष्य निर्माण होता है. इन कोचिंग संस्थानों में विभिन्न तरह के कोर्स कराए जाते हैं. यहां पढ़ने और कोर्स करने के लिए दूर-दूर से छात्र और छात्राएं आते हैं. दूर दराज के क्षेत्रों से आने वाली अधिकांश छात्राएं पेइंग गेस्ट के रूप में रहती हैं.

उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज की रहने वाली एक 17 वर्षीया छात्रा कोमल (कल्पित नाम) सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में कोर्स कर रही थी और सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड संख्या 41 के अंतर्गत सरकार पाडा स्थित पीजी में रहती थी. यहां और भी कई छात्राएं रहती थीं. यहीं आवास के एक कमरे से फांसी पर झूलती कोमल को देखकर आवास मालिक की चीख निकल गई, जब वह कथित रूप से रेंट लेने अथवा रूटीन चेकिंग के क्रम में वहां पहुंचे थे.

आवास मालिक ने वहां रह रहे सभी छात्राओं का हाल मालूम किया. उनसे बातचीत की. लेकिन उनमें उन्हें कोमल कहीं नहीं मिली. उन्होंने उसका दरवाजा बंद पाया तो उन्हें कुछ अजीब- सा लगा. चिंता होने लगी. उन्होंने वहां रह रही छात्राओं को बुलाया और कोमल के बारे में पूछा. लेकिन किसी को इस बारे में कुछ पता ही नहीं था. अंततः उन्होंने दरवाजे के बाहर खड़े होकर कोमल को पुकारा लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई.

उन्होंने सोचा कि शायद कोमल सोई होगी. लिहाजा उन्होंने आवाज लगाते हुए दरवाजा जोर-जोर से पीटना शुरू कर दिया. लेकिन कमरे के अंदर इस बार भी कोई हलचल नहीं हुई. बाद में कुछ चिंतित और घबराए आवास मालिक ने दरवाजा तोड़ डाला. जैसे ही उनकी नजर दरवाजे से सामने गई, उनकी चीख निकल गई. फांसी के फंदे से झूलती हुई कोमल को देखकर वहां जमा लड़कियों की भी चीख निकल गई.

यह इलाका भक्ति नगर थाने के अंतर्गत आता था. जल्द ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई. कुछ ही देर में भक्ति नगर पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से कोमल को उतारा गया. लेकिन तब तक छात्रा निष्प्राण हो चुकी थी. पुलिस ने कोमल के शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मौके से पीजी में रह रही छात्राओं तथा दूसरे लोगों के बयान लिए.

पुलिस ने छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दे दी. सूचना पाकर कालियागंज से मृतका कोमल के परिजन तत्काल सिलीगुड़ी पहुंचे और उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद बेटी का शव प्राप्त करने के बाद घर लौट गए. आखिर कैसे हुई थी कोमल की रहस्यमयी मौत?

पुलिस ने कोमल की मौत की गुत्थी सुलझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. पुलिस सर्वप्रथम यह पता लगाना चाहती है कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर उसकी हत्या करके इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है? अब तक की प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ सुराग जरूर मिले हैं. लेकिन जांच नतीजे पर इसका कोई असर न पड़े, इसलिए पुलिस ने इस बारे में अभी कोई बयान नहीं दिया है. और आगे की तफ़तीश में जुट गई है. इस मामले की पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है.

यह सनसनीखेज घटना सिलीगुड़ी में कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं में चर्चा का विषय बनी हुई है. छात्राएं डरी हुई हैं. सिलीगुड़ी ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में चल रहे कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई अथवा कोर्स करने वाले छात्र छात्राओं द्वारा खुदकुशी करने अथवा इसी तरह की अनहोनी की घटनाएं आए दिन सुनी जाती हैं. सिलीगुड़ी में हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है. परंतु हाल के वर्षों में इस घटना ने यहां के कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मृतका कोमल के परिजनों के द्वारा अभी तक इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है. लिहाजा भक्ति नगर पुलिस मृतका के परिजनों द्वारा दर्ज शिकायत के बाद इस मामले की बाकायदा छानबीन शुरू करेगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. आखिर कोमल ने यह कदम क्यों उठाया? अथवा उसे मजबूर किया गया? या इस घटना के पीछे कोई और चेहरा है? पुलिस के लिए यह एक बड़ा सवाल और चुनौती भी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *