सिलीगुड़ी: फ्लाईओवर से गिरी महिला मचा हड़कंप | जानकारी अनुसार उत्तरकन्या संलग्न कामरंगागुड़ी इलाके में एक महिला फ्लाईओवर से नीचे गिर गई, यह घटना गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे घटित हुई | स्थानीय निवासियों ने महिला को फ्लाईओवर के नीचे गिरा हुआ देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई, न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में महिला को बरामद कर, इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया | स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, महिला फ्लाईओवर पर अपने पति से बहस कर रही थी, तभी अचानक पुल से गिर गई | हालांकि अभी तक गृहिणी की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
फ्लाईओवर से नीचे गिरी महिला !
- by Gayatri Yadav
- January 25, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2682 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
parking, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri
सड़क पर गाड़ियां, फुटपाथ पर दुकानें… फिर किस काम
October 1, 2026
