कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इच्छा जाहिर की थी कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी की तरह कोलकाता के गंगा घाटों पर भी महाआरती हो। इसके बाद से कोलकाता नगर निगम के अधिकारी उसकी तैयारी में जुट गए हैं। नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम और मेयर परिषद के सदस्य तारक सिंह ने संयुक्त रूप से अधिकारियों के सहयोग से कोलकाता के 24 घंटा घाटों में से सैकड़ों साल पुराने बाजेकदमतला गंगा घाट का चुनाव किया है। यहां अभिषेक सिंह नाम के एक विशेषज्ञ ने नक्शा तैयार किया है जिसके मुताबिक गंगा आरती होनी है। वाराणसी के गंगा घाट की तरह यहां हूबहू गंगा आरती होगी। जिस तरह से वहां दशाश्वमेध घाट पर आरती होती है ठीक उसी तरह से यहां गंगा आरती होने से निश्चित तौर पर कोलकाता वासियों को नया अनुभव होगा। नगर निगम सूत्रों ने बताया है कि मेयर परिषद के सदस्य तारक सिंह के अलावा निगमायुक्त विनोद कुमार, डायरेक्टर जनरल पीके दुआ एवं प्रदीप सामंत वाराणसी जा रहे हैं ताकि वहां साज-सज्जा और गंगा आरती की व्यवस्थाओं को अच्छी तरह से समझ सकें। यहां गंगा आरती का उद्घाटन भी खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही करेंगी।
लाइफस्टाइल
वाराणसी की तरह कोलकाता के गंगा घाटों पर भी होगी महाआरती !
- by Gayatri Yadav
- December 21, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1555 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, DRUGS, newsupdate
SLG To Kolkata लग्जरी(Volvo) बस से सफर करना चाहते
October 15, 2026
