कोलकाताः वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह में हावड़ा स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के जय श्री राम नारे से जहां रेलवे मंत्री से लेकर राज्यपाल तक असमंजस में पड़ गए वहीं मुख्यमंत्री भी काफी असहज दिखी। कार्यक्रम शुरू होने पर जैसे ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हावड़ा स्टेशन कार्यक्रम स्थल पर पहुंची भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाना शुरू कर दिया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने की काफी कोशिश की, सांसद सुभाष सरकार ने भी लोगों से शांत रहने की अपील की लेकिन वे नहीं रुके। घटना से नाराज मुख्यमंत्री कार्यक्रम मंच पर चढ़ने से इंकार कर दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई आग्रह के बावजूद उस दिन मंच पर आने को राजी नहीं हुई। वह मंच की निचली सीट पर जाकर बैठ गई। मुख्यमंत्री से बात करने के बाद राज्यपाल मंच पर बैठ गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना व्यक्तव्य भी मंच के नीचे ही खड़ी रहकर दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर वंदे भारत ट्रेन का वर्चुअली उद्घाटन किया।
राजनीति
लाइफस्टाइल
वंदे भारत के उद्घाटन समारोह पर लगे जय श्री राम के नारे, नाराज हुई मुख्यंत्री ममता
- by Gayatri Yadav
- December 30, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1181 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, DRUGS, newsupdate
SLG To Kolkata लग्जरी(Volvo) बस से सफर करना चाहते
October 15, 2026
