सिलीगुड़ी के चेक पोस्ट के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-10 (NH-10) पर शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ समय के लिए NH-10 पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेक पोस्ट की ओर से निर्माण कार्य में उपयोग होने वाला मसाला (कंक्रीट) तैयार करने वाला एक मिक्सचर वाहन गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवक वाहन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मिक्सचर वाहन का पिछला पहिया युवक के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। बताया गया है कि दुर्घटना में शामिल मिक्सचर वाहन पर “On Duty PWD Department” लिखा हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही भक्तिनगर थाना पुलिस तथा भक्तिनगर ट्रैफिक गार्ड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मिक्सचर वाहन WB73H0296 तथा बाइक WB79A0990 को जब्त कर लिया है। बाइक कालिम्पोंग पंजीकरण की बताई जा रही है और उसका पंजीकरण राजू छेत्री के नाम पर है। वहीं, मिक्सचर वाहन के चालक को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
siliguri
Accident
death
incident
Obituaries
siliguri metropolitan police
TRAFFIC POLICE
सिलीगुड़ी में NH-10 चेक पोस्ट के पास दर्दनाक हादसा, भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
- by Ryanshi
- July 25, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1790 Views
- 2 months ago

Share This Post:
Related Post
cyber fraud, arrested, fraud, newsupdate, siliguri, siliguri metropolitan police
Siliguri में एक और बड़ा खुलासा : मैट्रिमोनी संस्था
September 25, 2026
newsupdate, siliguri, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION, TMC
प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त के नाम पर कथित
September 25, 2026
Raju Bista, arjun singh, durga puja, tea garden, tea garden workers, WEST BENGAL, westbengal
चाय श्रमिकों के बोनस पर कड़ा संदेश, 5 अक्टूबर
September 25, 2026
siliguri, crime, good news, newsupdate, siliguri metropolitan police
सिलीगुड़ी जंक्शन से सात सोने की बार के साथ
September 25, 2026
landslide, newsupdate, sad news, weather
पश्चिम सिक्किम में फिर भूस्खलन का कहर, खतरे की
September 25, 2026
