माटीगाड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए साउंड स्पीकर के अंदर छिपाकर ब्राउन शुगर की तस्करी करने की कोशिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैदुल इस्लाम, निवासी कालियाचक (मालदा) और सचिन कुमार ठाकुर, निवासी किशनगंज (बिहार) के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि परिवहन नगर इलाके में दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद एक साउंड स्पीकर पर पुलिस को संदेह हुआ। जब स्पीकर को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर से 275 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
प्राथमिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि दोनों आरोपी ब्राउन शुगर की खेप को शिलिगुड़ी में सप्लाई करने के उद्देश्य से पहुंचे थे। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सोमवार को दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
crime
Action
DRUGS
good news
matigara
matigara police station
newsupdate
siliguri
siliguri metropolitan police
smuggling
साउंड स्पीकर की आड़ में ब्राउन शुगर तस्करी की कोशिश, 275 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- July 27, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1768 Views
- 2 months ago

Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, newsupdate
आज से 15 दिनों तक कोई भी शुभ कार्य
September 25, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, mamata banerjee, newsupdate, Politics, SIR, WEST BENGAL, westbengal
ममता बनर्जी ने बंगाल में फिर चुनाव कराने की
September 25, 2026
cyber fraud, arrested, fraud, newsupdate, siliguri, siliguri metropolitan police
Siliguri में एक और बड़ा खुलासा : मैट्रिमोनी संस्था
September 25, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, darjeeling, newsupdate, rain, sikkim, weather
पहाड़ से लेकर समतल तक भूस्खलन, बारिश और तूफान,
September 25, 2026
newsupdate, siliguri, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION, TMC
प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त के नाम पर कथित
September 25, 2026
