Dooars में पर्यटकों के लिए अनेक रिजॉर्ट बने हुए हैं. पर इन रिजॉर्टो के निर्माण का उद्देश्य धूमिल होता जा रहा है. हाल के दिनों में Dooars के कई रिसॉर्ट में अश्लीलता परोसी जा रही है. पुलिस ने पहले भी पता लगाया है. एक बार फिर से पुलिस की कार्रवाई में लाटागुरी के एक निजी रिजॉर्ट की पोल खुल गई है. जानिए किस तरह से माल थाना की पुलिस ने लाटागुरी के एक निजी रिसोर्ट में चल रहे देह व्यापार के गंदे खेल का पर्दाफाश किया!
‘सर, हमें पक्की जानकारी मिली है कि रिसोर्ट में देह व्यापार का धंधा चल रहा है. रिसोर्ट में कई लड़कियां और पुरुष ठहरे हुए हैं. आप तुरंत दलबल समेत रिसोर्ट पहुंच जाइए.’ मुखबिर ने माल थाना पुलिस के IC पालजर भूतिया को सूचना दी और तुरंत ही मौके पर पहुंचने का अनुरोध किया.
पुलिस अधिकारी को काफी समय से इस रिसोर्ट में देह व्यापार का धंधा चलाए जाने की शिकायत मिल रही थी. रिसोर्ट के आसपास रहने वाले अनेक शांतिप्रिय लोगों ने स्वयं थाना जाकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौखिक और लिखित दोनों तरह की शिकायत दी थी. इसके बाद IC भूटिया ने इलाके में मुखबिर लगा दिए. मुखबिर की सूचना के बाद अंततः माल थाना की पुलिस ने रिजॉर्ट पर रेड डालने का फैसला कर लिया.
रविवार का दिन था. शाम हो रही थी. माल थाना की पुलिस सादी वर्दी में रिजॉर्ट पहुंच गई तो वहां रंगीनियां शबाब पर थी. पुलिस दल में क्रांति आउटपोस्ट के पुलिसकर्मी तथा Dooars एक्सप्रेस के सदस्य शामिल थे. पुलिस ने एक कमरे से कुछ लड़कियों और पुरुषों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा. जिस समय पुलिस ने यह कार्रवाई की, अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोग तो फरार हो गए लेकिन कई पुरुष-महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में आ गई.
उत्तर बंगाल में पहाड़ के बाद समतल में जंगलों एवं हरियाली का दीदार करना पर्यटकों की पहली पसंद होती है.दार्जिलिंग ,सिक्किम आदि क्षेत्रों में घूमने आए पर्यटक Dooars की हरियाली व जंगल के तिलिस्म का आनंद उठाना नहीं भूलते हैं. पर्यटकों के लिए Dooars के इन क्षेत्रों में अनेक रिसोर्ट खुल गए हैं. कुछ रिसोर्ट सरकारी स्तर पर खुले हैं तो अनेक रिसोर्ट और होम स्टे का निर्माण निजी मालिकों ने किया है.
निजी रिजॉर्ट समेत होम्स स्टे संचालन का एकमात्र उद्देश्य पर्यटक को आराम तथा उसकी सुख सुविधा का ध्यान रखना होता है. कुछ निजी रिजॉर्ट के प्रबंधक इसकी आड़ में अश्लीलता को परोस रहे हैं. क्रांति ब्लॉक के लाटागुरी, माॅल आदि क्षेत्रों में जंगलों के बीच अनेक रिजॉर्ट चल रहे हैं, जहां पर्यटकों की सुख सुविधा और उनके एंटरटेनमेंट के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही है. समय-समय पर पुलिस के छापे और एनजीओ की कार्रवाई से उनकी पोल पट्टी खुलती रहती है.
एक बार फिर से माल थाना पुलिस और क्रांति आउटपोस्ट की टीम ने लाटागुरी के निजी रिसोर्ट में दबिश डालकर पर्यटकों के मनोरंजन के नाम पर देह व्यापार के गंदे खेल का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने वहां से कई पुरूष और लड़कियों को रंगे हाथों पकड़ा है. पकड़े गए महिला पुरुषों में सिलीगुड़ी की तीन महिलाएं समेत असम के पांच पुरुष और एक रिसॉर्ट कर्मचारी शामिल है. विस्तृत पूछताछ के लिए उन सभी को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया जा रहा है.
Dooars क्षेत्र में सक्रिय एनजीओ की मदद से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे नशा, देह व्यापार व अन्य अनैतिक कार्यों को रोकने का अभियान चलाने का फैसला किया है. माल थाना की पुलिस पता लगा रही है कि इन रिजॉर्ट में फल फूल रहे देह व्यापार को कौन बढ़ावा दे रहा है. पुलिस उन तक पहुंचना चाहती है. बहरहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे Dooars क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है.
