अपने ही कार्यस्थल से करीब 2 लाख 90 हजार रुपये नकद और दो महंगे मोबाइल फोन चोरी कर फरार हुए एक युवक को करीब एक साल बाद पानीटंकी चौकी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हिरण्मय सरकार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उसके घर लौटने के दौरान जाल बिछाकर गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी हिरण्मय सरकार सिलीगुड़ी के सेवक मोड़ इलाके के पास स्थित एक कंप्यूटर दुकान में काम करता था। करीब पांच से छह महीने तक दुकान में काम करने के दौरान उसने कथित तौर पर दुकान के हिसाब में गड़बड़ी कर कैश बॉक्स से 2 लाख 90 हजार रुपये नकद और दो महंगे मोबाइल फोन चोरी कर लिए और नौकरी छोड़कर फरार हो गया।
दुकान मालिक ने कई बार आरोपी से संपर्क कर चोरी किए गए रुपये और मोबाइल फोन वापस करने को कहा, लेकिन आरोपी ने न तो पैसे लौटाए और न ही मोबाइल फोन वापस किए। इसके बाद पिछले वर्ष नवंबर महीने में दुकान मालिक ने सिलीगुड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और शहर छोड़कर फरार हो गया। करीब 10 महीने तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
इसी बीच पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर लौटने वाला है। सूचना के आधार पर पानीटंकी चौकी की पुलिस ने सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 31 स्थित बालाका क्लब के निकट आरोपी के घर के आसपास जाल बिछाया।
गुरुवार रात जैसे ही आरोपी अपने घर पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसे 10 दिनों की रिमांड पर लिया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी किए गए 2 लाख 90 हजार रुपये और दोनों मोबाइल फोन को बरामद करने का प्रयास कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी के बाद आरोपी इतने लंबे समय तक कहां छिपा रहा था।
newsupdate
Action
crime
good news
siliguri
siliguri metropolitan police
नौकरी के दौरान दुकान से 2.90 लाख रुपये और दो महंगे मोबाइल फोन चोरी कर फरार युवक गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- September 4, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1978 Views
- 1 month ago

Related Post
siliguri, Action, death, newsupdate, sad news, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
तीन में से सिर्फ एक भट्ठी चालू! सिलीगुड़ी के
October 12, 2026
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
