अलीपुरद्वार: बसरा नदी से अवैध रेत की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हैमिल्टनगंज बसरा नदी से अवैध रेत की तस्करी की जा रही है। समय समय पर तस्करी को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा छापेमारी की जाती है, लेकिन बालू तस्कर बेफिक्र होकर अपने काम को अंजाम दिए जा रहे हैं। बुधवार को अचानक कालचीनी बीडीओ ने बसरा नदी पर छापा मारा और बालू से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया, लेकिन तस्कर मौके से फरार हो गए | इस संबंध में कालचीनी बीडीओ प्रशांत बर्मन ने कहा कि अगर कोई सरकारी नियमों को तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसे नहीं बक्शा जाएगा और अवैध बालू तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
जुर्म
अवैध बालू तस्करी को लेकर अभियान जारी !
- by Gayatri Yadav
- February 15, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1456 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सिलीगुड़ी जिला बन सकता है!
March 26, 2026
