सिलीगुड़ी शहर में एक बार फिर बिहार के पूर्वी चंपारण गैंग की गतिविधियों का मामला सामने आया है। इस बार बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार देर रात प्रधान नगर थाना पुलिस ने मिलन मोड़ क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध कार को घेर लिया।
पुलिस के पहुंचते ही कार के बाहर खड़े तीन लोग मौके से फरार हो गए, जबकि कार के अंदर मौजूद तीन आरोपियों को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से दो जिंदा कारतूस के साथ एक आग्नेयास्त्र बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से एक ऑटोमेटिक चाकू और 32 एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुदीश पासवान, प्रमोद साहनी और मनोज महतो के रूप में हुई है। तीनों बिहार के पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि यह गिरोह मिलन मोड़ इलाके में किसी एटीएम मशीन या सोने के आभूषणों की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी सेवक रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में लूट के प्रयास के दौरान पुलिस ने पूर्वी चंपारण के ही दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि दोनों मामलों के आरोपियों के बीच कोई संबंध है या नहीं।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को रविवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। मामले की जांच जारी है।
crime
good news
newsupdate
siliguri
siliguri metropolitan police
theft case
सिलीगुड़ी में फिर पूर्वी चंपारण गैंग की दस्तक, वारदात से पहले तीन बदमाश गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- July 5, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1298 Views
- 3 months ago

Share This Post:
Related Post
Raju Bista, bjp, durga puja, newsupdate
दुर्गा पूजा के पंडालों से जनसेवा तक, राजू बिष्ट
October 15, 2026
