September 16, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल घटना जुर्म लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

NEWS UPDATES, KHABAR SAMAY

सिलीगुड़ी: महिला से सोने की चैन छीन ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार | शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया | गिरफ्तार आरोपियों के नाम बप्पा दास, गणेश कर्माकर, रोशन बर्मन बताया गया है और तीनों भक्ति नगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं | वहीं आरोपियों के पास से कुल 9 ग्राम पिघला हुआ सोना भी बरामद किया गया | मंगलवार आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |

सिलीगुड़ी: प्रधान नगर थाने की पुलिस ने डकैती की योजना को विफल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया | गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मानिक सिंह, चंदन मोहन चौधरी, चंदन दास और जगदीश बर्मन बताया गया है | पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया |

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम में एक बैठक का आयोजन किया गया | सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब,डिप्टी मेयर रंजन सरकार, नगर आयुक्त, व्यापारी संगठन के सदस्य और सेवक रोड के कई व्यापारी इस बैठक में शामिल हुए | इस दौरान विभिन्न समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई, साथ ही मेयर गौतम देब ने कहा कि, सिलीगुड़ी जिला अस्पताल निकट फुटपाथों पर किसी भी ठेला या दुकान को लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी |

सिलीगुड़ी: भक्ति नगर थाने की पुलिस ने इस्कॉन परिसर में एक कार्यक्रम के माध्यम से मानव तस्करी को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश की | इस दौरान मंच पर नाटक के माध्यम से मानव तस्करी को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया |

सिक्किम: लगातार बारिश से सिक्किम के कई जगहों पर भूस्खलन हुआ हैं, जिससे सिक्किम के कई मुख्य मार्ग अवरोध हो गए हैं, तो वहीं अब सिक्किम सिंगताम के निकट से गुजरने वाली राष्ट्रीय राज्य मार्ग 10 भी बंद हो गया है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *