सिलीगुड़ी: महिलाओं ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ घर-घर जाकर विरोध अभियान चलाया | जानकारी अनुसार सिलीगुड़ी संलग्न बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के फाराबारी आदर्श पल्ली इलाके में लंबे समय से कुछ महिलाएं घर में अवैध शराब के व्यापार को अंजाम दे रही थी और इस इलाके के पुरुष व बच्चें नशे के आदी बन रहे थे,जिसको लेकर इलाके की महिलाएं काफी चिंतित थी | उन्होंने इस मामले को लेकर आमबाड़ी पुलिस चौकी में शिकायत की, लेकिन उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा | कल महिलाओं ने एनजेपी थाने में याचिका दी थी और पुलिस ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया था | आज इलाके की महिलाओं ने हाथों में लाठियां लेकर अवैध शराब का कारोबार करने वाली महिलाओं के घर पर धावा बोला | इस दौरान महिलाओं ने कई घरों से शराब बरामद कर नष्ट कर दिए | घटना की सुचना मिलते ही सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस अंतर्गत न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस, आमबाड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची | आक्रोशित महिलाओं ने इस दौरान पुलिस की भूमिका को लेकर भी कई सवाल किए, इसके अलावा उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि फिर से इन महिलाओं ने अवैध शराब का कारोबार चलाया, तो वह फिर इसी तरह से अपना रुद्र अवतार दिखाएंगी और सारे शराब को नष्ट कर देंगी |
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
पुलिस ने देखा महिलाओं का रुद्र अवतार !
- by Gayatri Yadav
- September 6, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 935 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
