पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दुर्गा पूजा कमिटियों को 1 लाख 10 हज़ार रुपये देने के ऐलान के बाद सियासी हलचल तेज़ हो गई है।उत्तर बंगाल दौरे पर आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए इस फैसले को चुनाव से पहले का ‘राजनीतिक खेल’ बताया।सुकांत मजूमदार ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा बीजेपी के दबाव में आकर मुख्यमंत्री अब खुद को हिंदू दिखाने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने कहा दुर्गा पूजा के लिए अनुदान देना गलत नहीं, लेकिन जिन लोगों ने सब कुछ खोया है, जो अत्याचार के शिकार हुए हैं, उन्हें भुला देना भी ठीक नहीं है।सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा क्या 1 लाख 10 हज़ार रुपये से मंदिर और घर बचाया जा सकता है? सिर्फ पैसे देकर नहीं, हिंदुओं पर हो रहे हमले भी बंद करने होंगे! सुकांत मजूमदार ने इसे पूरी तरह राजनीतिक चाल करार दिया।उनका आरोप था चुनाव नज़दीक आते ही मुख्यमंत्री को बंगालियों की याद आती है, लेकिन पूरे साल बंगालियों को नज़रअंदाज़ किया जाता है।उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा अब पार्टी टिकट बाँटते वक्त बांग्ला नहीं, गैर-बांग्ला वोट को तवज्जो दे रही है। और बंगालियों को सिर्फ वादों में उलझा रही है।वोटर लिस्ट से नाम कटने पर उठे विवाद पर सुकांत बोले लेफ्ट शासन में भी 20 लाख नाम कटे थे, तब कोई बवाल नहीं हुआ। अगर कोई असली भारतीय नागरिक नहीं है, तो उनका नाम हटना स्वाभाविक है।BLO यानी बूथ लेवल ऑफिसरों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने चेतावनी दी अगर मुख्यमंत्री धमकी देंगी, तो ज़रूरत पड़ी तो BLO के लिए सेना तैनात की जाएगी। जो सही से काम नहीं करेंगे, उन्हें बिहार की तरह जेल भेजा जाएगा, नौकरी भी जाएगी।आखिर में तृणमूल पर सीधा हमला करते हुए बोले मृत वोटरों के नाम पर छप्पा वोट डालना तृणमूल की पुरानी आदत है। लेकिन अब ये धंधा बंद होगा।उन्होंने कहा चुनाव आयोग स्वतंत्र रूप से काम कर रहा है। किसी को आपत्ति हो तो अदालत जा सकते हैं।
sukanta majumdar
bjp
mamata banerjee
WEST BENGAL
दुर्गा पूजा के नाम पर राजनीति बंद हो, बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का तीखा वार!
- by Ryanshi
- August 1, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1507 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
Raju Bista, good news, kalimpong, newsupdate
कालिम्पोंग में अगले 15 दिनों तक टैंकरों से होगी
November 4, 2026
bjp, siliguri, प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, राजनीति
सिलीगुड़ी में भाजपा ने किया ‘शक्ति प्रदर्शन’!
November 3, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, bjp, durga puja, Social
सिलीगुड़ी में भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से सेवा
October 18, 2026
