जलपाईगुड़ी: वैसे तो बंगाल की मुख्यमंत्री हर संप्रदाय और संस्कृति का समर्थन करती हैं | अक्सर वे मंचों पर विभिन्न देवी-देवताओं का नाम लेते नजर आती हैं | बता दें मतुआ महासंघ ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है कि उन्होंने श्री श्री हरि गुरु चंद्र का अपमान किया है, जो कि सही नहीं मतुआ महासंघ के सदस्यों ने ढोल नगाड़े के साथ नाचते हुए सड़क पर रैली निकाली और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से माफी मांगने की मांग की | इस दौरान संघ के सदस्य कार्तिक कविराज ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने जिस भाषा का प्रयोग हमारे देवता के लिए किया उसके लिए हम धिक्कार जताते हैं और इसके लिए मुख्यमंत्री को माफी मांगनी होगी | इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जब उनको मतुआ महासंघ से काम था तब वह हमारे पास आई थी हम उनके पास नहीं गए,साथ ही मतुआ महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि मुख्यमंत्री जल्द माफी नहीं मांगती है तो यह प्रदर्शन विकराल आंदोलन का रूप लेगा |
घटना
ढोल नगाड़े के साथ मुख्यमंत्री ममता के खिलाफ निकाली गई रैली !
- by Gayatri Yadav
- February 4, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 984 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सिलीगुड़ी जिला बन सकता है!
March 26, 2026
