सिक्किमः सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई जबकी 4 घायल हैं। सेना की ओर से बताया गया है कि वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी के दो वाहन और थे। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम हेलिकॉप्टर के जरिए शवों और घायल जवानों को बाहर निकाल रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया- उत्तरी सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। देश उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कतृज्ञ है। मृतक जवानों के परिवारों को मेरी संवेदनाएं। घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
घटना
सिक्किम: आर्मी का ट्रक गिरा खाई में, 16 जवानों की गई जान !
- by Gayatri Yadav
- December 23, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2211 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, mamata banerjee, newsupdate, Politics, SIR, WEST BENGAL, westbengal
ममता बनर्जी ने बंगाल में फिर चुनाव कराने की
September 25, 2026
Raju Bista, arjun singh, durga puja, tea garden, tea garden workers, WEST BENGAL, westbengal
चाय श्रमिकों के बोनस पर कड़ा संदेश, 5 अक्टूबर
September 25, 2026
