Siliguri प्राइमरी स्कूल काउंसिल में 1 करोड़ 17 लाख रुपये के कथित गबन मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी और पेंशन क्लर्क रंजन दत्ता को शिलिगुड़ी थाना पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार रात शिलिगुड़ी थाना क्षेत्र से उसे दबोचा। सोमवार को आरोपी को शिलिगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।
गौरतलब है कि गत 6 जून को तत्कालीन प्राइमरी स्कूल काउंसिल के चेयरमैन दिलीप राय ने शिलिगुड़ी थाने में चेक जालसाजी के जरिए 1 करोड़ 17 लाख रुपये के गबन की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पेंशन क्लर्क रंजन दत्ता को मुख्य आरोपी बनाया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही रंजन फरार था।
पुलिस जांच के दौरान पहले अल्पना साहा और बाद में प्रतिमा सरकार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों का रंजन दत्ता से करीबी संबंध था। जांच में पुलिस को इन दोनों के माध्यम से कथित तौर पर गबन की गई राशि में से लगभग 71 लाख रुपये का सुराग मिला।
लगातार जांच और छापेमारी के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रंजन दत्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर गबन की शेष राशि और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
arrested
bankfraud
cyber fraud
fraud
good news
government school
newsupdate
school
siliguri
siliguri metropolitan police
Siliguri प्राइमरी स्कूल काउंसिल घोटाला: 1.17 करोड़ रुपये के गबन का मुख्य आरोपी रंजन दत्ता गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- July 13, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1300 Views
- 3 months ago

Share This Post:
Related Post
parking, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri
सड़क पर गाड़ियां, फुटपाथ पर दुकानें… फिर किस काम
October 1, 2026
darjeeling, good news, HILLS, kalimpong, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri, tourist
दार्जिलिंग-कालिम्पोंग में पर्यटन को बढ़ावा देने पर मंथन, त्योहार
September 30, 2026
