बागडोगरा: बीती रात दामाद ने अपने ससुर पर हथियार से किया वॉर । बागडोगरा के गोंसाईपुर इलाके में यह घटना घटित हुई जिसके बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है | जानकारी अनुसार बागडोगरा के भुजियापानी निवासी सुशील सरकार ने 5 साल पहले अपनी बेटी की शादी गोंसाईपुर के दीपक राय से करवाई थी | आरोप है की दीपक शादी के बाद से ही पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। अनीता ने बेबस हो कर अपने पिता के साथ बागडोगरा थाने में जा कर पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई | आरोप है की इस बात से दीपक नाराज हो गया और मौका देख कर दीपक ने अपने ससुर पर हथियार से वॉर कर दिया | इस घटना में सुशील सरकार घायल हो गया। घटना के बाद से दीपक फरार है। बागडोगरा थाने की पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
घटना
ससुर पर हथियार से किया वॉर, दामाद पर लगा आरोप !
- by Gayatri Yadav
- February 17, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1328 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, north bengal, rain, weather, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल पर मंडराया भारी बारिश का खतरा, बुधवार से
September 22, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, BHUTAN, good news, jaigaon, newsupdate, siliguri
केंद्र सरकार की पहल से जयगांव से लेकर सिलीगुड़ी
September 18, 2026
