मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की, दक्षिण बंगाल में अगले 24 घंटे में दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, झारग्राम के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है | इसके अलावा दार्जिलिंग में भी अगले 48 घंटों में हल्की बारिश की संभावना बताई गई है साथ ही अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क और साफ रहेगा। 21 तारीख तक दिन और रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन 22 तारीख से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी, यानी ठंड में कमी आएगी। उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है व कोलकाता में तापमान अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। कोलकाता में बादल छाए रहेंगे लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं।
मौसम
मौसम विभाग ने दार्जिलिंग व आस-पास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई !
- by Gayatri Yadav
- January 18, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1382 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सिलीगुड़ी जिला बन सकता है!
March 26, 2026
