भक्तिनगर थाना पुलिस ने घरेलू सहायिकाओं द्वारा लाखों रुपये और आभूषण चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस उनकी रिमांड की मांग करेगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड संख्या 41 स्थित ज्योतिनगर के पंचायन नालंदा अपार्टमेंट के एक फ्लैट मालिक ने भक्तिनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनके घर में काम करने वाली दो घरेलू सहायिकाएं उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर लंबे समय से चोरी की वारदात को अंजाम दे रही थीं।
घर के मालिक को दोनों महिलाओं पर पूरा भरोसा था, लेकिन एक दिन उन्होंने अचानक एक महिला को घर से सामान चोरी करते हुए देख लिया। इसके बाद बिना किसी को भनक लगे उन्होंने भक्तिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आसिघर चौकी अंतर्गत माझाबाड़ी इलाके में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान फुलो महतो और कोनिका दास के रूप में हुई है। दोनों माझाबाड़ी इलाके की रहने वाली हैं।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाओं ने मिलकर करीब ₹6 लाख नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग ₹27 हजार नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस अब दोनों आरोपियों को अदालत से रिमांड पर लेकर चोरी की गई शेष नकदी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद करने का प्रयास करेगी। मामले की जांच जारी है।
siliguri metropolitan police
bhaktinagar police
crime
good news
newsupdate
siliguri
theft case
भक्तिनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घरेलू सहायिकाओं को चोरी के आरोप में किया गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- July 27, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1741 Views
- 3 months ago

Related Post
Raju Bista, bjp, durga puja, newsupdate
दुर्गा पूजा के पंडालों से जनसेवा तक, राजू बिष्ट
October 15, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, india, inflation, newsupdate, World
महंगाई का जोर का झटका! कहीं आम आदमी की
October 14, 2026
