कार्शियांग: पहाड़ को पहला आईटी पार्क मिलने जा रहा है। बता दे कि, हाल ही में उत्तर बंगाल के दौरे पर आई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहाड़ में एक आईटी पार्क स्थापित करने की घोषणा की थी और इसकी घोषणा के मद्देनजर गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) द्वारा आईटी पार्क की आधारशिला रखी गई | जानकारी मिली है कि, अधूरे कार्शियांग अस्पताल और बहुमंजिला पार्किंग भवन को आईटी पार्क में बदल दिया जाएगा। साथ ही कार्शियांग हॉस्पिटल स्थानांतरण किया जाएगा, अस्पताल के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है | लगभग 48 करोड़ की लागत से बनेगा आईटी पार्क, इसी तरह कालिम्पोंग और दार्जिलिंग में भी आईटी पार्क विकसित किया जाएगा, जिसके के लिए जीटीए ने कालिम्पोंग जिले के लिए 68 करोड़ रूपये आवंटित किए हैं। आज इस अवसर पर जीटीए के मुख्य कार्यकारी अनित थापा, जीटीए के प्रधान सचिव सौम्या पुरकैत, पुलिस अधीक्षक प्रवीण प्रकाश और अन्य व्यक्ति उपस्थित हुए |
उत्तर बंगाल
कालिम्पोंग
दार्जिलिंग
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
जीटीए द्वारा आईटी पार्क की आधारशिला रखी गई
- by Gayatri Yadav
- February 6, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2424 Views
- 2 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सिलीगुड़ी जिला बन सकता है!
March 26, 2026
