सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल विकास विभाग सिलीगुड़ी नगर निगम के क्षेत्रों में कई विकास कार्यों में सहायता करेगा। मंगलवार को सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने उत्तरकन्या में उत्तर बंगाल विकास विभाग के मंत्री उदयन गुहा के साथ बैठक की | इस बैठक में मेयर ने शहर में कई विकास कार्यों को लेकर मंत्री के सामने प्रस्ताव रखा | मालूम हो कि, उत्तर बंगाल विकास विभाग की ओर से करीब बीस करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे, जिससे शहर में सड़क विकास समेत कई और कार्य किए जाएंगे | जानकारी मिली है कि, पहले ही मेयर ने उत्तर बंगाल विकास मंत्री को धन आवंटन के लिए आवेदन दिया था और उसके अनुसार कुछ कार्य प्रस्तावित किए गए थे, उन सभी कार्यों पर आज फिर चर्चा हुई। मंत्री उदयन गुहा ने कहा कि, पूरे निगम क्षेत्र में पैसा आवंटित किया जाएगा, इसी तरह उत्तर बंगाल विकास विभाग पूरे उत्तर बंगाल में सड़कों के विकास और नए पुलों के निर्माण पर काम करेगा, वहीं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं।
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
विकास के पथ पर सिलीगुड़ी !
- by Gayatri Yadav
- November 21, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 4564 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
death, condolences, incident, Obituaries, sad news
उदलाबाड़ी में सड़क हादसे में 17 वर्षीय राजदीप दे
July 16, 2026
