सिलीगुड़ी, 22 मई (विशेष संवाददाता): उत्तर बंगाल के शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी के अग्रणी सामाजिक संगठन ‘उत्तर बंग गौड़ ब्राह्मण सेवा ट्रस्ट’ ने क्षेत्र में एक आधुनिक सह वैदिक गुरुकुल की स्थापना का बीड़ा उठाया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर शुक्रवार को ट्रस्ट के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री राजू बिस्टा से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें इस ऐतिहासिक परियोजना का संकल्प पत्र सौंपा।
सांसद का किया भव्य अभिनंदन
बैठक के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सांसद राजू बिस्टा को पारंपरिक ‘खादा’ पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्हें एक स्मृति चिह्न (मोमेंटो) और प्रस्तावित गुरुकुल की रूपरेखा से जुड़ा संकल्प पत्र भी भेंट किया गया।
आधुनिक शिक्षा और सनातन संस्कारों का होगा अनूठा संगम
ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव नाथ शर्मा और सचिव मनोज शर्मा गौड़ ने परियोजना की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस प्रस्तावित गुरुकुल का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी को ज्ञान, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना का एक मजबूत आधार प्रदान करना है। यहाँ विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली (Modern Education) के साथ-साथ संस्कृत, वेद, शास्त्रों और भारतीय जीवन-दर्शन की उच्च स्तरीय शिक्षा दी जाएगी। यह संस्थान समाज के सर्वांगीण विकास, नैतिक उत्थान और सामाजिक समरसता का एक बड़ा केंद्र बनेगा।
भूमि की तलाश जारी, सांसद से माँगा मार्गदर्शन
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सांसद को अवगत कराया कि वर्तमान में इस वृहद गुरुकुल परियोजना के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने इस पुनीत कार्य को धरातल पर उतारने के लिए सांसद श्री बिस्टा से बहुमूल्य मार्गदर्शन और सहयोग का आग्रह किया।
बैठक में ये रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण और गरिमामयी बैठक में उत्तर बंग गौड़ ब्राह्मण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव नाथ शर्मा, सचिव मनोज शर्मा गौड़, ट्रस्ट के वरिष्ठ सलाहकार राधेश्याम शर्मा, ट्रस्टी मनोज भारद्वाज एवं रवि शर्मा (खरसांग) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
north bengal
Raju Bista
siliguri
WEST BENGAL
westbengal
उत्तर बंगाल में खुलेगा आधुनिक व वैदिक गुरुकुल, ‘उत्तर बंग गौड़ ब्राह्मण सेवा ट्रस्ट’ ने सांसद राजू बिस्टा को सौंपा संकल्प पत्र !
- by Ryanshi
- May 22, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 582 Views
- 5 months ago

Share This Post:
Related Post
Raju Bista, bjp, durga puja, newsupdate
दुर्गा पूजा के पंडालों से जनसेवा तक, राजू बिष्ट
October 15, 2026
